पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों, कारतूसों और 02 बाइकों के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर : पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे* व प्रभारी एसओजी  रजनीश राय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 05 नफर अभियुक्तगण नाम पता 01. नितेश चौरसिया पुत्र रामकेश निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर 02. सत्यम चौरसिया पुत्र रविप्रताप निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर 03. कृष्णा यादव पुत्र लवकुश निवासी ऊनखास (ओनिया) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर 04. रुद्र प्रताप यादव पुत्र विद्यासागर निवासी रानूखुर्द थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर 05. रोहित कुमार गोड पुत्र लालमन निवासी गौरा रोहारी थाना कलवारी जनपद बस्ती हा0मु0 पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर को 01 अदद पिस्टल 32 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद मिस फायर कारतूस 32 बोर, 03 अदद तमंचा 315 बोर एवं 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं जामा तलाशी से 03 अदद मोबाइल एवं 750/रु0 तथा 02 अदद मोटर साईकिल के साथ बनकटिया गांव के पश्चिम स्थित बाग से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी व अवैध असलहों व कारतूसों की बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 513/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा बरामद दोनो मोटर साइकिलों के कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने पर नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । 
पुछताछ विवरण-  गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि साहब हम लोगों के कब्जे से जो तमंचा, पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ  है, वह हम लोगो नें दो अलग - अलग लोगों  से खरीदी है । इन असलहों का प्रयोग हम लोग डरा धमका कर अपराध करने के लिए करते हैं । 
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
01. नितेश चौरसिया पुत्र रामकेश निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर ।
02. सत्यम चौरसिया पुत्र रविप्रताप निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर ।
03. कृष्णा यादव पुत्र लवकुश निवासी ऊनखास (ओनिया) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर ।
04. रुद्र प्रताप यादव पुत्र विद्यासागर निवासी रानूखुर्द थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर ।
05. रोहित कुमार गोड पुत्र लालमन निवासी गौरा रोहारी थाना कलवारी जनपद बस्ती हा0मु0 पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर ।
बरामदगी का विवरण:-
01 अदद पिस्टल 32 बोर ।
01 अदद जिन्दा कारतूस एवं 01 अदद मिसफायर कारतूस 32 बोर । 
03 अदद तमंचा 315 बोर ।
03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
01 अदद तमंचा 12 बोर ।
01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
02 अदद मोटर साईकिल (अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट) ।
 
जामा तलाशी से बरामदगी:-
 
03 अदद मोबाइल फोन ।
कुल 750रु0 नगद ।
 
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
उ0नि0  शैलेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी बघौली, उ0नि0  ध्रुव नरायण यादव, उ0नि0  धर्मनाथ यादव, हे0का0 हरि नरायण प्रसाद, हे0का0 रामरतन, का0 सूर्यप्रकाश, का0 आकाश यादव, का0 धर्मेन्द्र कुमार ।
प्रभारी एसओजी  रजनीश राय, हे0का0 अनुप राय, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0  शुभम कुमार, का0 विवेक मिश्रा ।
का0 ज्ञानप्रकाश सिंह सर्विलांस सेल संतकबीरनगर । 
 
गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम चौरसिया उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
 
मु0अ0सं0 11/2024 धारा 147, 149, 323, 427, 504 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद  संतकबीरनगर  । 
 
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा यादव उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0  123/2026 धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352, 61(2) बीएनएस, 25, 27, 3, 4, 9 आयुध अधि0 व 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनयम 1932 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद  संतकबीरनगर । 
गिरफ्तार अभियुक्त रुद्र प्रताप यादव उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 624/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर  । 
नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।*
 
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.