क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना बखिरा पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 15,000रु0 की धनराशि

संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना बखिरा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई  करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर 15000रु0 की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी । घटना का संक्षिप्त विवरणः- बब्बूराम चौधरी पुत्र रामचरन चौधरी निवासी तिघरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर से दिनाँक 26.08.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति के खाते मे 15000 की धनराशि ट्रांसफर होने पर आवेदक ने तत्काल थाना बखिरा में शिकायत दर्ज कराई । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी सुमन कुमारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108250103725 पंजीकृत की गयी । पुलिस की प्रभावी पैरवी से पूरी धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी । साइबर सेल टीम:-  व0उ0नि0 राजेश कुमार, महिला आरक्षी सुमन, महिला आरक्षी अनामिका सिंह ,आरक्षी चन्द्रभान सिंह,। अपील जनता से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.