नेता रमापति राम त्रिपाठी का बालूशासन आगमन पर भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत
संत कबीर नगर - में हुआ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवरिया, हम सभी के आदरणीय अभिभावक एवं लोकप्रिय वरिष्ठ नेता रमापति राम त्रिपाठी का बालूशासन आगमन पर भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उनके आगमन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनके कुशल नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति समर्पण ने सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि पिंटू राव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। "रमापति राम त्रिपाठी जी का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं ऊर्जा का केंद्र रहा है।"
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.