संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु एक समेकित अभियान
संत कबीर नगर : केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 के मध्य उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु एक समेकित अभियान के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में जनपद के उद्यमी संगठन/व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों/युवा उद्यमियों, उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया, तथा अवगत कराया गया कि जनपद के निवेशकों/उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। इस अवसर पर जनपद के उद्यमियों द्वारा उद्योग संचालन से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं के बारें, में अवगत कराया गया, जिसका विभाग द्वारा त्वरित निस्तारण भी भी किया गया। कार्यक्रम में प्लेज पार्क की स्थापना की संभावना पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, उद्योग विभाग के जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग, पंकज कुमार पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक, विशाल श्रीवास्तव, उद्यमी मित्र एवं उद्यमी संगठन के श्रीराम सिंह, सुभाष शुक्ला, व्यापारिक संगठन के विनीत चढ्ढा एवं जनपद के निवेशक गण/युवा उद्यमी गण/उद्योगपति आदि उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.