डीएम द्वारा निर्माणाधीन 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र बढ्या ठाठर का किया गया स्थलीय निरीक्षण
संत कबीर नगर : जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निर्माणाधीन 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र- बढ्या ठाठर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बताया कि उपकेन्द्र का निर्माण कार्य माध्यमिक कार्य खण्ड-बस्ती द्वारा कराया जा रहा है। उपकेन्द्र निर्माण की लागत 634 लाख है। निरीक्षण में पाया गया कि विद्युत उपकेन्द्र निर्माण का सिविल कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। पावर परिवर्तक एवं स्विच गियर लगाने का कार्य शेष है। उपकेन्द्र निर्माण का कार्य 7/2026 तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी द्वारा उपकेन्द्र निर्माण के कार्य को माह 07/2026 तक पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.