जनपद स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, किसानों को दी गई प्राकृतिक कृषि की जानकारी
संत कबीर नगर : भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समय की जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जनपद स्तरीय प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का आयोजन आज विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम थी| इस अवसर पर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी,विजय बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं अजय कुमार गौतम जिला प्रभारी एवं भाजपा के पदाधिकारीगढ़ आदि उपस्थित रहे |
इस कार्यक्रम में जिले में कार्यरत विभिन्न विभागों पुलिस विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली, खादी ग्राम उद्योग, पशुपालन एवं कृषक उत्पादक संगठनों ने अपना स्टाल लगाया था |
कार्यक्रम के आरंभ में माननीय मुख्य अतिथि आदरणीय विजय लक्ष्मी गौतम जी को गार्ड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया गयाल। तत्पश्चात उन्होंने समस्त स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की | कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वालित करके उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया |
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राकृतिक खेती के प्रगतिशील किसान अजीत सिंह मेहदावल द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि रासायनिक खेती से बहुत ज्यादा हानि हो रही है | रासायनिक खाद बनाने के लिए बाहर से केमिकल मंगाना पड़ता है जो की बहुत ही महंगा पड़ता है | प्राकृतिक खेती में शून्य लागत है एवं अधिक लाभ है | उन्होंने जीवामृत बनाने की विधि एवं गोमूत्र विधि से खेती करने के लाभ पर जोर दिया | पद्मश्री से सम्मानित डॉ रामचंद्र चौधरी द्वारा अवगत कराया गया की पांच गांव में 100 किसानों के साथ प्राकृतिक खेती का कार्य कराया जा रहा है | इस प्राकृतिक खेती से आगे चलकर भूमि एवं स्वास्थ्य दोनों ही सुरक्षित रहेगा |
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने इस जनपद में प्राकृतिक खेती को अपनाया जाने पर विशेष जोर दिया | उन्होंने कहा कि जैसे भी हो रासायनिक खाद एवं दवाइयां से खेतों को बचाव किया जाना चाहिए | हम प्राकृतिक खेती से उर्वरा शक्ति को कैसे बढ़ा सकते हैं इसका पूरा प्रयास होना चाहिए | आज मुख्यमंत्री जी तमाम योजनाओं के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार कर रहे हैं | पुराने कृषक एवं हमारे पूर्वज अपने दरवाजे पर फलों के पौधे लगाते थे और फल पैदा होने पर वही खाते थे | उन्होंने बाज़ार से खरीद कर फल नहीं खाया | आज यह सभी व्यवस्था हम भूलते चले जा रहे हैं | उन्होंने एफ पी ओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सरकार एफ पी ओ के माध्यम से कृषि विकास के सारे कार्य कर रही है | उन्होंने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती से लाभ के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इससे लागत कम होती है, मिट्टी में सुधार होता है, केंचुए की संख्या में वृद्धि होती है जल भी बचता है साथ ही साथ रसायन मुक्त कृषि उत्पादन भी प्राप्त होता है | आज सरकार हर क्षेत्र में किसानों के लाभ के लिए कार्य कर रही है | उन्होंने यह भी आह्वान किया कि आधुनिक तरीके से आए हुए पौधों को किसान जरूर अपने खेतों में लगाए जिससे उनकी आमदनी दुगनी हो | महिलाओं के सुरक्षा पर उन्होंने कहा क्या सभी महिलाएं सुरक्षित हैं | चारों तरफ महिलाओं की सुरक्षा के प्रयास किये जा रहे | स्वास्थ्य के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं | आज पश्चिमांचल के साथ पूर्वांचल भी काफी विकसित हो चुका है एवं इसी तरह से सभी 75 जनपद आगे बढ़ रहे हैं | वर्तमान में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है |
विधायक मेहदावल अनिल तिवारी जी ने रसायन खादों के दुष्प्रभाव पर प्रकाश चलते हुए कहा कि यह समस्त जंतुओं एवं मानव के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है | जब जीवन आरंभ हुआ था तो बैलों से खेती होती थी एवं गोबर की खाद का उपयोग हमारे खेतों में होता था | किसान सुबह तीन से चार बजे उठकर अपने जानवरों को गोबर को इकट्ठा करके खाद बनाते थे उसे वक्त जो अन्ना पैदा होता था वह गुणवत्ता से परिपूर्ण होता था और आज उसी तरह के अन्न की मांग पूरी दुनिया में है | आज हरित क्रांति की वजह से उत्पादित भोजन में रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है | अगर हम चाहते हैं कि भारत उन्नतशील एवं पुष्ट देश के रूप में जाना जाए तो हमें प्राकृतिक खेती की तरफ जाना ही होगा | उन्होंने आह्वान किया कि परंपरागत खेती का व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए एवं हर ग्रामीण को इसकी जानकारी होनी चाहिए |
विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान द्वारा भारत सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर पूरे क्षेत्र में के किसानों को एवं सभी उपस्थित इयान को धन्यवाद किया गया | उन्होंने कहा कि 2014 में ऐसे व्यक्ति को बागडोर सौपा गया जिसने किसानों को उनकी वर्तमान स्थिति से उठाया | किसान सम्मन निधि योजना, फसल बीमा योजना, ऋण मोचन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या योजना, सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास, इज्जत घर, उज्ज्वला योजना, की शुरुआत कर देश के प्रधानमंत्री ने एक नई मिसाल कायम की साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की व्यवस्था पर हार्दिक आभार व्यक्त किया |
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह में मंच पर उपस्थित सभी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए प्राकृतिक खेती के करने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग प्राकृतिक खेती करते तो जो लंबे समय तक स्वस्थ रहते थे | आज हमारे प्रधानमंत्री जी की यही इच्छा है कि किसान प्राकृतिक खेती की तरफ ध्यान दें |
जिले के प्रभारी अजय सिंह गौतम जी ने 12 वर्ष पूरे होने पर सभी को धन्यवाद दिया एवं आजाद भारत की पहली सरकार को जमीन पर उतरकर कार्य करने हेतु धन्यवाद दिया |
उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया है कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 के मध्य उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु एक समेकित अभियान के अन्तर्गत आज डी0पी0आर0सी0 परिसर, विकास भवन, संत कबीर नगर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) की प्रर्दशनी (स्टॉल) लगायी गयी, जिसका अवलोकन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को डेमो चेक, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरण मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।
जीतेन्द्र गौतम,सहायक आयुक्त उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में अवगत कराया गया जिसमें 100% ब्याज मुक्त ऋण की जानकारी दी गई इसमें कोई भी युवा उद्यमी जिसकी अवस्था 21 से 40 वर्ष के बीच में हुआ 5 लाख रुपए तक का ऋण 10 प्रतिशत सब्सिडी प्राप्त कर सकता है |
इस कार्यक्रम में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत कृषि सखी कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें श्रीमती उषा देवी, श्रीमती शशि बाला, श्रीमती चंद्रावती, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती खुशबू, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती सुंदरी, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती निर्मला, श्रीमती इंद्रावती, श्रीमती चंद्रिका, श्रीमती रीमा देवी, श्रीमती लालमति, श्रीमती आशा, श्रीमती राधिका, श्रीमती अनीता, श्रीमती पूनम, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | हैन्सेर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड हैसर बाजार को नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत बायो रिसर्च सेंटर में जैविक प्राकृतिक खेती हेतु सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया | पन्नालाल को प्राकृतिक खेती, भैरव प्रसाद को प्राकृतिक खेत, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी हैसर बाजार के एफपीओ को मैकेनाइजेशन यंत्रीकरण योजना में फर्म मशीनरी बैंक यन्त्र पर आठ लाख रुपये का अनुदान दिया गया | उद्योग विभाग द्वारा लाभार्थियों को चेक वितरण एवं टूल किट का वितरण किया गया | इस कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम थीम न्यू रेसिपी लॉन्चिंग के अवसर पर 06 लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण मुख्या अथिति महोदया द्वारा किया गया |
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.