12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संतकबीरनगर रिजर्व पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

संतकबीरनगर - पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में पुलिस कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया गया एव योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया । पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया,योग प्रशिक्षक द्वारा सबसे पहले सूक्ष्म व्यायाम अनुलोम- विलोम,कपालभाति,पद्मासन तथा वज्रासन,सिद्धासन,मत्स्यासन,वक्रासन,पवनमुक्तासन,नौकासन, श्वासन,ताड़ासन,शीर्षासन,सूर्य नम:स्कार आदि का अभ्यास किया गया। आसन, प्राणायम,मुद्रा से लाभ प्राप्त करने के लिए सुरक्षित और नियमित अभ्यास की हेतु प्रोत्साहित किया गया। तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है,परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है, तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर योगाभ्यास कराया गया । योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.