बेलहर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल
संत कबीरनगर : बेलहर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8 बजे हुए एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सकीना खातून पुत्री स्वर्गीय अब्दुल रहमान उर्फ भोला, निवासी बखिरा क्षेत्र के रूप में हुई है। उनकी शादी साथा गांव में हुई है। वह पत्रकार मोहम्मद नईम की भतीजी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन हेमरेज हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें मेहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया।
खलीलाबाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर भेजने की सलाह दी। बाद में परिजनों ने बेहतर उपचार की उम्मीद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार, सकीना खातून की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिवार और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए लोगों से दुआ की अपील की है।
दुआ की दरखास्त:
अल्लाह तआला सकीना खातून को जल्द से जल्द पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करे और उनके परिवार को इस कठिन समय में सब्र व हिम्मत अता फरमाए। आमजन से उनके लिए दुआ करने की अपील की जाती है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.