मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 1200 मतदाताओं पर होगा नए मतदेय स्थलों का निर्धारण"

संत कबीर नगर - आगामी निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाएगा। इसके तहत 24 जून से 28 जून तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण और नए भवनों का चिन्हांकन किया जा रहा है। वहीं 29 जून से 1 जुलाई तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

4 जुलाई को मतदेय स्थलों की प्रारूप सूची प्रकाशित की जाएगी और उसी दिन इसे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकें। इसके बाद 18 जुलाई को सांसदों, विधायकों और राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का निस्तारण करते हुए सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। अंतिम चरण में 25, 27 और 28 जुलाई तक जिला निर्वाचन अधिकारी सभी प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे, जबकि 31 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय आयोग की मंजूरी के लिए प्रस्ताव प्रेषित करेगा।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.