"बहरुल उलूम अहले सुन्नत की नई प्रबंध समिति के चुनाव का ऐलान,''

संत कबीर नगर - निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी ने बताया है कि सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसायटीज तथा चिट्स, गोरखपुर द्वारा संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद की कालातीत प्रबंध समिति के निर्वाचन हेतु उन्हें निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। इसके क्रम में संस्था की नई प्रबंध समिति के निर्वाचन के लिए 14 जुलाई 2026 की तिथि घोषित की गई है। उन्होंने बताया कि नाजिमे-आला,नायब नाजिम,खाजिन,नायब खाजिन, सेक्रेटरी, नायब सेक्रेटरी एवं मेम्ब्रान पदों के लिए आवेदन प्राप्त करने,नामांकन,नामांकन पत्रों की जांच,नाम वापसी, वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, चुनाव चिन्ह आवंटन,मतदान, मतगणना एवं परिणाम घोषणा की समस्त प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसायटीज तथा चिट्स, गोरखपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई अर्ह एवं वैध सदस्यों की सूची में शामिल सभी सदस्यों को निर्देशित किया जाता है कि वे नामांकन एवं मतदान के लिए निर्धारित तिथि और समय पर शपथ-पत्र सहित कम से कम दो पहचान पत्र लेकर कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन,संत कबीर नगर में उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।

रिपोर्टर – मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.