पी.एस. मैरिज हॉल, मेंहदावल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
संत कबीर नगर : इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत वार्ड संख्या-7 के प्रत्याशी राधेश्याम यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.