UPTET-2026 परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संतकबीरनगर : संतकबीरनगर में UPTET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रबंधन और परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ न जुटने देने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.