मेहदावल में कथित ऑनलाइन मटका संचालन की चर्चा, स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
मेहदावल (संत कबीर नगर) : थाना मेहदावल क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल में कथित ऑनलाइन मटका खेल के संचालन को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 10 रु,से शुरू होने वाले इस कथित खेल में बड़ी संख्या में लोग अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में "389" नंबर आने की चर्चा रही, जिसमें कुछ लोगों को लाभ होने तो कई लोगों को नुकसान उठाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कथित खेल मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जाता है और खिलाड़ियों को दांव की लिखित पर्ची भी उपलब्ध कराई जाती है। सूत्रों का दावा है कि इस कथित नेटवर्क का संबंध मुंबई के ऑनलाइन रतन मटका से बताया जाता है तथा नगरवारी माई रोड क्षेत्र में कुछ लोग दांव लिखने का कार्य करते हैं। इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर कई स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कथित मटका खेल की वजह से अनेक परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग अपनी रोज़मर्रा की कमाई का बड़ा हिस्सा इसी खेल में लगा देते हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि कोई अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.