UPTET-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए सख्त निर्देश
संत कबीर नगर : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के पहले दिन जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने खलीलाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीसीटीवी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा प्रबंधों की जांच करते हुए परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जनपद के सभी 7 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संचालित हुई।
रिपोर्टर: मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.