मदरसा के सामने सड़क बनी नाला, गंदे पानी में चलने को मजबूर ग्रामीण – प्रशासन बेखबर!

संत कबीर नगर : विकासखंड साथा की ग्राम पंचायत लोहरसन में संनिचरा बाजार रोड स्थित मदरसा अरबिया सेराजुल उलूम के सामने जल निकासी की गंभीर समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। नालियों की नियमित सफाई और उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है,जिससे राहगीरों, छात्रों और स्थानीय लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि बारिश का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है,फिर भी सड़क पर जलभराव और नाली का गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल नाली की सफाई,मरम्मत तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है,ताकि लोगों को राहत मिल सके।

"सड़क पर बह रहा नाली का पानी,प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा" "मदरसा के सामने जलभराव से आवागमन ठप, कार्रवाई की राह देख रहे ग्रामीण" "बारिश से पहले ही बदहाल हालात,लोहरसन में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल"

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.