हत्या के प्रयास के आरोपी को दो अवैध चाकुओं के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 599/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित अमरनाथ उर्फ भोलू पुत्र स्वर्गीय प्रेम प्रकाश कान्दू, निवासी तिवारी टोला (मगहर), को मंगलवार को एनएच-28 स्थित हनुमान मंदिर, रसूलाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो अवैध चाकू बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे तकिया बाजार के पास आरोपी ने अपने चाचा विजय प्रकाश पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी रविशंकर श्रीवास्तव तथा आरक्षी सत्य प्रकाश वर्मा शामिल रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.