थाना परिसर में स्थापित हुआ श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, एसपी ने की प्राण-प्रतिष्ठा

संतकबीरनगर : कोतवाली खलीलाबाद थाना परिसर में गुरुवार को नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की विधि-विधान से स्थापना एवं विग्रह मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संपन्न कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और शंखध्वनि के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठान से पूरा थाना परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि तथा पुलिस विभाग के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण मिलेगा, जिससे वे तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच भी आत्मिक संतुलन बनाए रख सकेंगे।

अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय, पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.