डीएम आलोक कुमार ने मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, पात्र लाभार्थियों के चयन पर दिया जोर
संत कबीर नगर : जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सेक्टर की योजनाओं, विशेष रूप से मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों के निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण एवं सदस्य/सचिव द्वारा किया गया। इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह, लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण तथा जिला स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.