डीआईजी लखनऊ परिक्षेत्र ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संत कबीर नगर : डीआईजी लखनऊ परिक्षेत्र डॉ. रामधनी ने गुरुवार को जिला कारागार संत कबीर नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों, पाकशाला, अस्पताल, महिला बैरक, कार्यालय, मेस तथा कारागार परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कारागार प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और संचालन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला कारागार की समग्र व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.