"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से हरित हुआ पुलिस लाइन परिसर, एसपी ने किया वृक्षारोपण

संतकबीरनगर :  पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया।

अभियान के तहत जिले के सभी थाना और चौकी परिसरों में भी फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। एसपी ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.