एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत धनखिरिया तेतरिया में हुआ वृक्षारोपण
संतकबीरनगर : "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनखिरिया तेतरिया में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद पंचायत सहायक सुधा तथा सफाई कर्मचारी रामभरोस ने फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.