एक पेड़ माँ के नाम जिला जज रणधीर सिंह के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में हुआ भव्य पौधारोपण
संत कबीर नगर : "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत रविवार को जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह के नेतृत्व में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज ने अपनी पूज्य माता के नाम पर पौधा लगाकर की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि "माँ सृजन का प्रतीक है और वृक्ष भी सृजन का आधार हैं। माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना सबसे पुनीत कार्य है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी है।" उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में आम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला और गुलमोहर सहित कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश नासिर अहमद, स्पेशल जज पॉक्सो कृष्ण कुमार (पंचम), सीजीएम श्रीमती चेतना त्यागी, एसीजेएम संजय राज पांडेय, सचिव सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन अशोक कसौधन, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय चंदन सिंह सहित न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं वन विभाग के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.