मण्डलायुक्त ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संतकबीरनगर : वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत बस्ती मंडल के मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने रविवार को विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत डिघवा में पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए ग्राम पंचायत में पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की प्रगति का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। सभी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.