पंचायत मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर मुखर हुए मो. सफ़ीक़, निर्वाचन अधिकारी से मिलकर शीघ्र समाधान की उठाई मांग

संतकबीरनगर :  पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के बीच मतदाता सूची में सामने आ रही समस्याओं को लेकर जनता की संसद (मिशन जय हिन्द) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 313 विधानसभा खलीलाबाद से भावी प्रत्याशी मो. सफ़ीक़ ने निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए।

उन्होंने मतदाता सूची में नाम छूटने, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों, नाम संशोधन तथा अन्य शिकायतों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र की मूल भावना है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।

मो. सफ़ीक़ ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी आमजन से जुड़े हर मुद्दे को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे और जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा, "जन समस्याओं का निस्तारण ही हमारी प्राथमिकता है। जय हिन्द!"

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.