50 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 23.810 किलो गांजा,अवैध तमंचा और बिना नंबर की पिकअप बरामद

संतकबीरनगर - जनपद पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। थाना धनघटा और महुली पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र द्वारा घोषित ₹50 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त भुट्टू अली समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 23 किलो 810 ग्राम अवैध गांजा, बिना नंबर की बोलेरो पिकअप, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर असरशपुर बाजार क्षेत्र में संदिग्ध बिना नंबर की पिकअप की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर चालक बैरियर तोड़कर सिरसी की ओर भाग निकला। धनघटा और महुली पुलिस ने संयुक्त रूप से पीछा कर घेराबंदी की, जिससे वाहन एक पेड़ से टकरा गया और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हादसे में घायल चालक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी भुट्टू अली, नूर मोहम्मद शाह और गुलाम जिलानी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान गुलाम जिलानी के कब्जे से अवैध तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले चोरी और गोवंश तस्करी करते थे तथा वर्तमान में अवैध गांजे की तस्करी कर विभिन्न क्षेत्रों में उसकी बिक्री करते थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने कबाड़ और नए पार्ट्स से बिना नंबर की पिकअप तैयार कराई थी तथा इंजन और चेसिस नंबर भी मिटा दिए थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी भुट्टू अली पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी, गोवंश तस्करी, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना धनघटा और महुली में दर्ज चोरी के मामलों में भी वांछित था और �

रिपोर्टर - मो. नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.