बारिश से बैजूनाथ धाम मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
संतकबीरनगर - थाना धनघटा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बैजूनाथ धाम मंदिर परिसर में लगातार हो रही बारिश के कारण मंदिर का पिछला हिस्सा स्वतः ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा धनघटा विधायक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने बताया कि घटना प्राकृतिक कारणों से हुई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी ने मौके पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर परिसर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
रिपोर्टर - नईम
No Previous Comments found.