हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मेहदावल/संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सूरज पुत्र तीजू निवासी जमुअरिया खुर्द, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर को 22 जुलाई 2026 को सोनौरा तिराहा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को वादी सौर्य प्रताप सिंह पुत्र मेवालाल निवासी जमुअरिया खुर्द ने थाना मेहदावल में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। तहरीर के आधार पर थाना मेहदावल में मुकदमा अपराध संख्या 299/2026 के तहत धारा 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने वांछित अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ एवं कांस्टेबल अमेरिका प्रसाद शामिल रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.