हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस का शिकंजा, वांछित आरोपी संजय गिरफ्तार

संतकबीरनगर :  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 22 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 513/2026 में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र योगेन्द्र, निवासी ग्राम घोरांग, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर को साखी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को फेरी का सामान बेचने के दौरान घोरांग गांव में आरोपी संजय ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर शिवम वर्मा और उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। हमले में शिवम वर्मा को गंभीर एवं प्राणघातक चोटें आई थीं। मामले में धनघटा थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरबहादुर यादव, कांस्टेबल शरद कुमार राय एवं रिजर्व कांस्टेबल रविकेश तिवारी शामिल रहे।

रिपोर्टर : नईम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.