महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, महिला बंदियों से जानी समस्याएं

संत कबीर नगर :  (सूचना विभाग)। मा0 अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने की समीक्षा के उद्देश्य से जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदीगृह का निरीक्षण कर महिला बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिला कारागार संत कबीर नगर में कुल 20 महिला बंदी निरुद्ध हैं। मा0 अध्यक्ष जी ने सभी महिला बंदियों का कुशलक्षेम पूछा। महिला बंदियों द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं बताई गई। उन्होंने बताया कि उनके मामलों की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध हैं। मा0 अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने तथा किसी भी समस्या के सामने आने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जी द्वारा महिला बैरक परिसर में दो आम के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नईम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.