एसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, बढ़ाया मनोबल
संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। इसके बाद एसपी ने स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और फिटनेस व अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.