चोरी की पांच मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद

संतकबीरनगर - पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में महुली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामचन्दर गुप्ता पुत्र गौरीशंकर गुप्ता निवासी रामपुर, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर, प्रियांशु सिंह उर्फ सिन्टू पुत्र मारकण्डेय सिंह निवासी खरवनिया कला, थाना महुली, संतकबीरनगर तथा कुनाल पुत्र मदन निवासी इमिलडिहा, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। तीनों को 24 जुलाई 2026 को मैनसिर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.