धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज से जमीन एग्रीमेंट कराने का आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर - कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन का एग्रीमेंट कराने के मामले में वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार उर्फ सटू पुत्र स्व. रामदेव निवासी उमिला को ढडवा नहर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार,अभियुक्त के विरुद्ध 11 जून 2026 को जमीन एग्रीमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने और पैसा वापस न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु राय, हेड कांस्टेबल मो. यूसूफ और कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.