पूर्व प्रधान शमीम अहमद के आवास पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 मरीजों ने उठाया लाभ

संत कबीर नगर - नगर पंचायत बखिरा। बुद्धइया बाजार, लेड़ुआ महुआ क्षेत्र में पूर्व प्रधान शमीम अहमद के आवास पर ए.आर.सी. हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, मुढ़ाडीहा बेंग (सेमरियावां) की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने पहुंच गए। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गईं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा गुप्ता सहित जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, हड्डी एवं जोड़ रोग समेत विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया।पूर्व प्रधान शमीम अहमद ने कहा कि शमशेर आलम द्वारा उनके आवास पर इस तरह का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाना बेहद सराहनीय पहल है। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क जांच और परामर्श मिलना बड़ी जनसेवा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिलती है और शमशेर अहमद की यह पहल वास्तव में प्रशंसा के योग्य है।

उन्होंने कहा कि शिविर में जिस तरह 300 की संख्या में मरीज पहुंचे, उससे साफ है कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी स्वास्थ्य सेवाओं की बेहद जरूरत है। उन्होंने शमशेर अहमद और ए.आर.सी. हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की पूरी टीम को इस सराहनीय और जनहितकारी पहल के लिए बधाई दी। शिविर की सबसे खास पहल बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा रही। अस्पताल की ओर से जरूरतमंद मरीजों को उनके घर से शिविर तक लाने तथा जांच और उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित वापस घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई, जिसकी क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की।इस अवसर पर ए.आर.सी. हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर एवं प्रबंधक शमशेर ,अहमद स्वयं मौजूद रहे और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। भविष्य में भी जनहित में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में मोहम्मद अहमद (समाजसेवी), हाफिज रमजान, हाशिम, हुरैरा, सगीर अहमद, जमाल अहमद, मुफ्ती अफरोज साहब, वसीम अहमद, हफीजुर्रहमान अंसारी, शाहबे आलम, नसीम अख्तर, कारी इरफान, अजीमुद्दीन, हाफिज मन्नान, मुकर्रम चौधरी, सोनू मिश्रा, इकबाल अहमद अलीग, संजय शर्मा छात्र नेता, मनोज, धीरज सिंह बघेल सहित अनेक गणमान्य लोग एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

शिविर में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने चिकित्सकों तथा अस्पताल के स्टाफ के विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि शमशेर आलम की यह पहल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लोगों ने उनकी इस नेक पहल के लिए दुआएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.