खलीलाबाद में अशफ़ाक मेकरानी का भव्य स्वागत, पीडीए चौपाल में संगठन मजबूती पर जोर
संत कबीर नगर : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव जनाब अशफ़ाक हुसैन मेकरानी के खलीलाबाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
यह आयोजन पीडीए मिशन के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के रूप में किया गया, जिसमें अशफ़ाक मेकरानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सईद बाबू द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में अशफ़ाक मेकरानी ने कहा कि आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संगठन को बूथ, सेक्टर और विधानसभा स्तर पर मजबूत एवं अभेद्य बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकता, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया, ताकि पीडीए मिशन को सफल बनाया जा सके।
उन्होंने अपने भव्य स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामभवन शर्मा, पसमांदा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इशहाक अंसारी, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहजनवा विधानसभा महासचिव मुहम्मद अली सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्वामी चरण शाही, डॉ. इरफान खान, डॉ. अभय पाल सिंह और मुजीबुर्रहमान ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। युवाओं और समर्थकों की भारी भीड़ के बीच अमान बरकाती, अदनान बरकाती,सैफ रहबर,अयान।
No Previous Comments found.