ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक अभिभावक वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन

संत कबीर नगर - ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक अभिभावक वार्षिक सम्मेलन का आज हुआ भव्य आयोजन,शत प्रतिशत अभिभावक रहे उपस्थित। अच्छे अंक अर्जित करने वाले सभी मेधावियों के सर पर बंधे उनके उत्कृष्ट सफलता के ताज। गोल्ड मेडल,प्रशस्ति पत्र,शील्ड आदि से हुए सम्मानित। ब्लूमिंग बड्स स्कूल मेन ब्रांच प्रबंध निदेशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी,प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी,ब्लूमिंग बड्स इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच प्रधानाचार्य वसुंधरा मिश्रा,एग्जीक्यूटिव हेड दिनेश चंद्र पांडे कंगारू किड्स प्री प्राइमरी इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच कोऑर्डिनेटर रिया मेहता,ब्लूमिंग बड्स गीडा ब्रांच प्रधानाचार्य विनय शुक्ला,श्रीमती रिमझिम ने मेधावियों को किया सम्मानित। जब माता-पिता एवं शिक्षक मिलकर कार्य करते हैं तो बच्चों के सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। प्रबंध निर्देशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी। ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन और उनके भविष्य के बारे में चर्चा की गई सम्मेलन में अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और शिक्षकों से अपने बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सम्मेलन का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका  श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्परचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार के लिए एक अच्छा अवसर है। शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब माता-पिता एवं शिक्षक मिलकर कार्य करते हैं तो बच्चों के सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास  में अद्भुत वृद्धि होती है। प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आज के इस वार्षिक शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं,आप अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर कितने समर्पित है विद्यालय के रूप में हमारा उद्देश्य ज्ञान देना ही नहीं है,बल्कि बच्चों को चरित्रवान,अनुशासित और भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम नागरिक बनाना है। उक्त अवसर पर मेन ब्रांच के  उप प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा डॉक्टर मीना सिंह,विवेकानंद शुक्ला,प्रयागराज शुक्ला,मिथिलेश पांडे,हेमंत तिवारी,अब्रिश राय,वैभव राय,सहित इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच की प्रधानाचार्य श्रीमती वसुंधरा मिश्रा,बृजेश पांडेय,इंद्रेश यादव,पारुल गुप्ता, कंगारू किस कोऑर्डिनेटर रिया मेहता गीडा ब्रांच प्रधानाचार्य विनय कुमार शुक्ला,रिमझिम सिंह सीमा सिंह राजू सिंह आदि शिक्षक/ शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.