नवरात्रि में सारा अली खान की भक्ति पर मचा बवाल, खान सरनेम और बिंदी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

AKANHA UPADHYAY

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि नवरात्रि के मौके पर शेयर की गई तस्वीरें हैं। येलो और पिंक सिल्क साड़ी में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती सारा का ट्रेडिशनल लुक जहां कुछ लोगों को पसंद आया, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके धर्म और पहनावे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

येलो-पिंक साड़ी में दिखा सारा का खूबसूरत अंदाज

सारा अली खान ने नवरात्रि के अवसर पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह पीले और गुलाबी रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी पर पिंक ब्रोकेड वर्क और आकर्षक बॉर्डर उनके लुक को खास बना रहे थे। तस्वीरों में सारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती दिखाई दीं।सारा पहले भी कई बार धार्मिक स्थलों पर दर्शन करती नजर आ चुकी हैं। वह केदारनाथ से लेकर महाकाल के दरबार तक पहुंच चुकी हैं और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को लेकर चर्चा में रहती हैं।

खान सरनेम और बिंदी को लेकर उठे सवाल

सारा की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद हिंदू त्योहार मनाने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने कमेंट किया कि उन्हें अपने नाम से खान हटा देना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने उनके माथे पर बिंदी और तिलक नहीं होने को लेकर भी टिप्पणी की।कुछ यूजर्स ने तो सारा को हिंदू से शादी करने की सलाह तक दे डाली। वहीं, एक टिप्पणी में उनके खिलाफ फतवा जारी होने की आशंका भी जताई गई।

सारा के समर्थन में भी उतरे लोग

हालांकि, सोशल मीडिया पर हर कोई सारा की आलोचना नहीं कर रहा था। कई यूजर्स ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को सभी धर्मों का सम्मान करने का अधिकार है। लोगों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और आपसी सम्मान को इसकी खूबसूरती बताया।

फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर भी चर्चा

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इसे स्पाई-कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है, जिसकी रिलीज 23 अक्टूबर निर्धारित बताई गई है। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.