ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
सारंगपुर : बुधवार ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय आशा भवन में प्रातः 11:00 बजे ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी सारंगपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारंभ महात्मा गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यर्पण कर शुरुआत की गई उसके पश्चात समस्त कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया उसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी द्वारा पुनः नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी का स्वागत किया गया एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह द्वारा जिला कार्यकारिणी में विधानसभा सारंगपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया उन सभी का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय द्वारा ब्लॉक कार्यकारणी के निर्माण हेतु चर्चा, ब्लॉक के अंतर्गत बढ़ी हुई पोलिंगों पर बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति, जन महत्व के मुद्दे एवं आंदोलनों की तैयारी पर चर्चा, ग्राम पंचायत कमेटी द्वारा नवीन वोटर लिस्ट प्राप्त कर, उस पर चर्चा, ग्राम चौपाल के आयोजनों पर चर्चा, महिला आरक्षण के पक्ष में चर्चा, ब्लॉक में सोशल मीडिया टीम का गठन करना, आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदलाल नागर,प्रदीप सादानी,भूपेंद्र सिंह ठाकुर मुख्य संगठक जिला सेवादल, देवेंद्र पाराशर जिला प्रवक्ता, राजेंद्र जाट महासचिव ,समीर मेव महासचिव, मुकेश मेघवाल सचिव सुनील नागर सचिव, पंकज भंडारी सचिव, रघुवीर चंदेल,मीडिया प्रभारी जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष पचोर बनवारी लाल मालवीय एव मंडलम अध्यक्षों सुनील पाल,महेश सोनी,एजाज यादें,बाबूलाल पटेल,देवी सिंह लववंशी , कमल गुर्जर का भी स्वागत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता निजाम कुरैशी द्वारा किया गया अंत में आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी द्वारा माना गया।
रिपोर्टर : जावेद

No Previous Comments found.