कलेक्ट्रेट सभागार भिनगा में विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

श्रावस्ती। आज कलेक्ट्रेट सभागार भिनगा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गई तथा जिले के विकास कार्यों को गति देने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दद्दन मिश्रा, सांसद श्री राम शिरोमणि वर्मा जी, भिनगा विधायक श्रीमती इन्द्राणी वर्मा जी, जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री शाहिद अहमद जी सहित सम्मानित नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्षगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले में विकास कार्यों को बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिले के सर्वांगीण विकास तथा आमजन के हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में आवश्यक विचार-विमर्श किया।

संवाददाता — सर्वेश कुमार मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.