सरायपाली में भूमिहीन मजदूरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर राशि की जारी, मजदूरों के लिए तत्पर हैं सरकार- कुमारी भास्कर।

सरायपाली :  छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना 2026 के तहत आज 25 मार्च 2026 को जनपद पंचायत सरायपाली के मनरेगा हॉल में हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि अंतरित की। इस योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 5 लाख भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार लाने और आर्थिक मजबूती प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम स्थल मनरेगा हॉल, जनपद पंचायत सरायपाली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में हितग्राहियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य व सभापति कुमारी भास्कर ने शासन की इस योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
हितग्राहियों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा योजना से संबंधित जानकारी दी गई तथा हितग्राहियों को आगे भी शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्टर : छायाकांत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.