भीकनगाँव प्रगति समिति द्वारा मिर्च महोत्सव एवं महिला वार्षिक आम सभा का आयोजन

भीकनगांव :  प्रगति समिति ने एक ऐतिहासिक महिला आम सभा का आयोजन किया, जिसमें 87 गांवों से लगभग 1800 समूह सदस्य जोश और उत्साह के साथ शामिल हुईं। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 'ज्वार उत्सव' एवं 'मिर्च महोत्सव' रहा, जहाँ महिलाओं ने ज्वार से बने विविध व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। इस उत्सव का उद्देश्य NPM / कृषि कीटनाशक रहित खेती को बढ़ावा देना और महिलाओं को ज्वार की खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में उन महिला किसानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कीटनाशक रहित कृषि (NPM) पद्धति से मिर्च की खेती कर मिसाल कायम की। साथ ही, सदस्यों ने अपने संघर्षों और सफलताओं को साझा किया, जिससे अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। महिला किसानों ने जहर रहित खेती को अपनाने के लिए संकल्प लिया। इस भव्य समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में NABARD से AGM विजेंद्र पाटिल, जनपद अध्यक्ष  सरदार रावत, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक  शुभम पाटीदार मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, समाज प्रगति सहयोग (SPS) संस्था के संस्थापक सदस्य निवेदिता बनर्जी और शोभित जैन ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

 

रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.