बतौली मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का सफल आयोजन सम्पन्न

सरगुजा : सरगुजा के बतौली भाजपा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का मंगल भवन में आयोजन किया गया इस दौरान जिला से पधारे मुख्य अतिथि हरमिंदर सिंह टिन्नी, विशेष अथिति विद्यानंद मिश्रा, तजिंदर बग्गा के आतिथ्य में भाजपा मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व प्रथम कार्यक्रम के शुरुआत में भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत कर माल्यार्पण किया गया।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा बारी बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना से लेकर अब तक की हर एक मुख्य बातों को विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं के समक्ष बताया गया साथ ही पंचायत से लेकर केंद्र तक अपनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ पूरे क्षेत्र का चहुमुखी विकास सहित तमाम योजनाओं के बारे भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया गया।इस दौरान भाजपा मंडल के कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी सहित सक्रिय ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता   उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : आशीष कुमार गुप्ता 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.