स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सरगुजा - सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  पूर्व मंत्री श्री अमरजीत भगत जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित की गई। इस दौरान उनके योगदान एवं देश के विकास में उनके अमूल्य कार्यों को याद किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में प्रदीप गुप्ता( पालू) , रामप्रसाद, अरुण गुप्ता, रिंकू सिंह, सुंदर मिंज, अमन गुप्ता, अलय त्रिपाठी, नंदू सेट,राजकुमार सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि राजीव गांधी जी के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत करेंगे।

अमरजीत भगत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक तकनीकी युग की ओर अग्रसर किया। उनके विचार और दृष्टिकोण आज भी हम सबके लिए प्रेरणा हैं।
राजीव गांधी के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया। वे देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 401 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किया एवं अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

 रिपोर्टर - रिंकू सोनी 

 

-

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.