खस्ताहाल और कंडम बसों का संचालन यात्रियों की जान के साथ खुला खिलवाड़

सरगुजा - जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जय मां महामाया बस सर्विस की 19 साल पुरानी एक कंडम बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद बस लगभग 1 किलोमीटर तक बैक गियर में अनियंत्रित दौड़ती रही। इस दौरान पीछे चल रही एक इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्री डर के मारे चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाने पर मजबूर हो गए। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा यातायात नहीं था, अन्यथा भीषण जनहानि हो सकती थी। यात्रियों की जान से खुला खिलवाड़ यह घटना परिवहन विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। सड़कों पर धड़ल्ले से खस्ताहाल और कंडम बसों का संचालन यात्रियों की जान के साथ खुला खिलवाड़ है। हादसे के बाद चालक फरार हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा करती है — आखिर कब जागेगा परिवहन विभाग? कब थमेगी लापरवाही से दौड़ती मौत की बसें?

रिपोर्टर - रिंकू सोनी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.