बतौली: दूधेश्वर यादव बने किसान कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष
सरगुजा - किसान कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष, बतौली के रूप में दूधेश्वर यादव की नियुक्ति होने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी सक्रियता, समर्पण और किसानों के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष को देखते हुए सौंपी है। दूधेश्वर यादव लंबे समय से बतौली क्षेत्र में किसानों की आवाज बनकर कार्य करते रहे हैं। खाद-बीज की उपलब्धता, समर्थन मूल्य, सिंचाई व्यवस्था एवं फसल क्षति मुआवजा जैसे विषयों पर उन्होंने प्रमुखता से पहल की है। उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। यादव ने कहा कि वे किसानों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
रिपोर्टर - रिंकु सोनी

No Previous Comments found.