राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बनिया टिकरा में सजा विज्ञान मेला, 15 स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

सरगुजा : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बनिया टिकरा, संकुल मंगारी, विकासखंड बतौली जिला सरगुजा में शाला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन रोचक, रंगारंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के श्री चंद्रभान सर, अविनाश सरजी एवं संजय सरजी के विशेष मार्गदर्शन तथा संकुल समन्वयक श्री लव कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ। ग्राम मंगारी के सरपंच श्री पारस, एसएमसी सदस्यों एवं पालकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
15 स्टॉल में बच्चों ने दिखाया विज्ञान का कमाल

विज्ञान मेले में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने कुल 15 स्टॉल लगाकर विज्ञान विषय पर आधारित प्रायोगिक कार्यों को आकर्षक एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा 6वीं के स्टॉल:
अंकिता केरकट्टा, आरती, करीना सिंह – चुंबक से मनोरंजन
जय कुमारी – मापन की अवधारणा
संदीप पैकरा – पृथक्करण (ओसाई)
संध्या पैकरा – फटकना
अरुण कुजूर – वाष्पीकरण
अंकित सिंह – हस्त चयन
राकेश पैकरा – अवसादन एवं निस्तारण
आस्था पैकरा – निस्यंदन
अनुज – छानना
कक्षा 7वीं के स्टॉल:
अरुण दास – अम्ल-क्षार परीक्षण
लखनी सिंह एवं गौरी दास – विद्युत परिपथ
प्रदीप कुमार – जनित्र से विद्युत उत्पादन
नंदकुमार पैकरा – फूलों के विभिन्न भाग
कक्षा 8वीं के स्टॉल:
माही दास एवं करिश्मा पैकरा – प्रकाश एवं प्रतिबिंब

अंधविश्वास की पड़ताल बना कौतूहल का विषय

स्टॉल नंबर 6, जिसमें अंधविश्वास की वैज्ञानिक पड़ताल प्रस्तुत की गई, मेले का मुख्य आकर्षण रहा। इस स्टॉल ने सभी आगंतुकों, विशेषकर सरपंच श्री पारस का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी वैज्ञानिक सोच को अपनाकर समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं रूढ़िवादी विचारधाराओं को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शाला परिवार का सराहनीय योगदान
इस सफल आयोजन में प्रधान पाठक श्रीमती देवमती पैकरा, विज्ञान शिक्षिका लिली मॉरिस केरकट्टा, श्री विनोद दास, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्री गंगेश्वर राम पैकरा, श्रीमती चिंतामणि मिंज सहित समस्त शाला परिवार एवं विद्यार्थियों का सक्रिय योगदान रहा।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित यह विज्ञान मेला बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

रिपोर्टर : रिंकु सोनी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.