बतौली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया, महिलाओं का हुआ सम्मान
बतौली- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर बतौली स्थित मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास परियोजना बतौली द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा महिला शक्ति के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना बतौली के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
No Previous Comments found.