सरगुजा टीम ने मो.सफर के कब्ज़े से 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त कर कार्रवाई की
सरगुजा : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को रनपुर खुर्द के निवासियों ने शिकायत की थी कि रनपुर खुर्द में रहने वाले नूर मोहम्मद एवं उसके बच्चों ज़फ़र एवं सफर द्वारा काफी सालों से गांजा बेचा जाता है जिससे पूरा गांव बिगड़ रहा हैं..शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद आज दिनांक 20-03-26 को सुबह सुबह रनपुर खुर्द में नूर मोहम्मद के घर छापा मार कार्यवाही की गई। घर पर मोहम्मद सफर मौजूद मिला.. घर की तलाशी में 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ए के तहत मोहम्मद सफर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि मोहम्मद सफ़र का परिवार काफी समय से रंगपुर खुर्द में गांजे का व्यवसाय कर रहा है..आरोपी मोहम्मद सफ़र पहले भी गांजा बेचने के जुर्म में जेल जा चुका है।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता द्वारा की गई ..उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह तथा महिला सैनिक राजकुमारी एवं चंद्रावती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रिपोर्टर : रिंकु सोनी

No Previous Comments found.