विश्व पर्यावरण दिवस पर ओबीसी मोर्चा बतौली ने किया 50 पौधों का वृक्षारोपण

सरगुजा - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओबीसी मोर्चा मंडल बतौली द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री सत्यनारायण गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम जरहाडीह स्थित उनके निवास परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वन विभाग के अधिकारियों तथा ग्रामीणों ने मिलकर 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, मंत्री गोविंद यादव,सदस्य सुन्दर दास,सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,पंच बुधराम सिंह,आशीष कुजूर,फिरोन कुजूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन  और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को रोकने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन,जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता की सुरक्षा प्रदान करते हैं। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से वनपाल पालेश्वर राम, रामू खलखो, देवेंद्र शुक्ला एवं वन रक्षक कौशल पैकरा की विशेष सहभागिता रही। वन विभाग ने पौधे उपलब्ध कराने के साथ ही उनके वैज्ञानिक तरीके से रोपण में भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
"एक वृक्ष,सौ सुख" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित लोगों ने हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-सुरक्षित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - रिंकु सोनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.