संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने आज सूरजपुर के इंजेक्शन विक्रेता प्रदीप राजवाड़े को 42 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया
सरगुजा : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आज दिनांक 27/06/2026 को सूरजपुर जिले में थाना जय नगर क्षेत्र में गश्त पर थी तभी करवां मेन रोड पर मुखबिर से सूचना मिली कि महुआरी अरसोता जंगल में प्रदीप राजवाड़े नामक व्यक्ति इंजेक्शन बेच रहा है.. तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने महुआरी अरसोता जंगल में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर सरकारी वाहन रोका.. वाहन रुकते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया.. पूछने पर संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप राजवाड़े निवासी कमलापुर थाना विश्रामपुर जिला सूरजपुर का होना बताया।। प्रदीप राजवाड़े के द्वारा पकड़े गए कपड़े के थैले की तलाशी लेने पर उसके अंदर 21 नग REXOGESIC INJECTION तथा 21 नग AVIL INJECTION बरामद कर तथा उसकी मोटरसाइकिल जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले के आसपास के सभी जिलों के नशे के सौदागरों पर हमारी नजर है..सूरजपुर जिले में यह हमारी पांचवी बड़ी कार्यवाही है.. सरगुजा के बाद सूरजपुर जिला ही नशे के सौदागरों का मेन अड्डा है.. जिन पर आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी।।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.. उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक गणेश पांडेय ओम प्रकाश गुप्ता रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।।
रिपोर्टर : रिंकु सोनी
No Previous Comments found.