ब्राउन शुगरिस्ट आशा पांडेय 28 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार, आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

सरगुजा : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब ब्रह्मपारा की कुख्यात ब्राउन शुगरिस्ट आशा पांडेय को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 12/07/26 को उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ब्रम्हपारा में रहने वाली आशा पांडे अपने घर से नशीला इंजेक्शन बहुत बेच रही है।मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर हमारी उड़नदस्ता टीम तत्काल आशा पांडे के घर दबीश दी।हमारी टीम आशा पांडे के घर पहुंची तो आशा पांडे अपने घर के पीछे एक थैला फेंकने का प्रयास की परंतु उसे एक महिला सैनिक द्वारा पकड़ लिया गया.. महिला सैनिक द्वारा उसके हाथ में रखे थैले की जांच करने पर उसमें नग 19 नग REXOGESIC INJECTION तथा 09 नग AVIL INJECTION  बरामद कर जब्त कर कब्जे आबकारी लिया गया।। आरोपिया आशा पांडेय को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर आज ही न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी आशा पांडे पहले ब्राउन शुगर बेचती थी और ब्राउन शुगर के मामले में जेल भी जा चुकी है। वर्तमान में ब्राउन शुगर की जगह आशा पांडे काफी समय से नशीला इंजेक्शन बेच रही है.. इसके घर पहले भी तलाशी ली गई है परंतु सफलता हाथ नहीं लगी थी..आज हमारी टीम को उसे रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हाथ लगी।।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई उक्त कार्रवाई में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : रिंकु सोनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.